1. योगी आदित्‍यनाथ लगातार दूसरी बारे बने देश के सबसे बड़े सूबे उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बने उपमुख्‍यमंत्री
    योगी सरकार 2.0 के नए मंत्रिपर‍िषद में शामिल हुए पचास मंत्री, एक मुख्‍यमंत्री और दो उपमुख्‍यमंत्री
    शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंंत्री नरेन्‍द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंंह सहित शामिल हुए 12 राज्‍यों के सीएम और ड‍िप्‍टी सीएम
    लखनऊ, जेएनएन । उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक सात चरणों में विधान सभा चुनाव हुए। सात चरणों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 403 में 255 जीतीं। भाजपा गठबंधन ने 403 में से 273 सीटों पर जीत दर्ज की। 37 वर्षों में यह पहली बार था जब भाजपा लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत पाया। दस मार्च को नतीजे आने के बाद यूपी में हर ओर कमल खिला हुआ नजर आया। गुरुवार को अमित शाह की मौजूदगी में योगी आदित्‍यनाथ को भाजपा गठबंधन दल ने नेता चुना गया। आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में 18वीं व‍िधानसभा का शपथ ग्रहण समाारोह हुआ। ज‍िसमें योगी आदित्‍यनाथ ने लगातार दूसरी बार सीएम, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने ड‍िप्‍टी सीएम पद की शपथ ली इसी के साथ 50 व‍िधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)