देहरादून में बनेगा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन

देहरादून को स्मार्ट सीटी बनाया जा रहा है। जिसका कार्य तेजी से हो रहा है। इस कड़ी में अब रेलवे स्टेशन की भी कायाकल्प होने वाली है। देहरादून में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट्स के लिए 5004 करोड़ रुपये की सौगात दी है । इससे अब रेलवे स्टेशनों की काया पलट होगी। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। देहरादून के रेलवे स्टेशन की कायाकल्प के प्रोजेक्ट के लिए 550 करोड़ रुपये की कीमत तय की गई है।

बताया जा रहा है कि शासन की योजना के तहत रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का पुनर्निमाण होना है। यहां 13 मंजिला बिल्डिंग तैयार होना है, जिसमें आधुनिक पार्किंग, आवासीय परिसर, फूड आउटलेट, किड्स जोन और शापिंग काम्पलेक्स बनाया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश और निकास के लिए वर्तमान यातायात समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसके लिए स्टेशन पर दो गेट विकसित किए जाएंगे। वहीं एक अत्याधुनिक रिवाल्विंग रेस्टोरेंट भी यहां प्रस्तावित है।

यात्री और आगंतुक हाई-राइजिंग टावर के ऊपर रिवाल्विंग रेस्टोरेंट से लगभग एक घंटे में पूरे दून घाटी के 360 डिग्री बर्ड आई व्यू का आनंद ले सकते हैं। यह उत्तराखंड राज्य में अपनी तरह का पहला रिवाल्विंग रेस्टोरेंट होगा। स्टेशन के लिए 125 करोड़ और कमर्शियल डेवलपमेंट के लिए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रस्तावित लागत होगी। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन के प्रति लोग की भावनाओं को देखते हुए बिल्डिंग इसी मॉडल पर तैयार करने और रंग में रंगने पर विचार किया जा रहा है। जिसके लिए एमडीडीए और रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए), रेलवे बोर्ड व मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों की बैठके हो चुकी है।

इस साल के बजट में उत्तराखण्ड में रेल सुविधाओं के विकास के लिए केंद्रीय बजट में 5,004 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जिसके तहत देहरादून और हरिद्वार दोनों रेलवे स्टेशनों की काया पलटेगी। इससे निस्संदेह राज्य में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा व यात्रियों के सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके साथ प्रदेश में 11 प्रमुख रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)