*अजयश्री फाउंडेशन ने किया महिलाओं का सम्मान*
*देहरादून।* अजयश्री फाउंडेशन ने एकता विहार लेन नंबर 5 सहस्त्रधारा रोड़ स्थित अपने कार्यलय में महिला दिवस के अवसर में महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर में बुकनर्ड्स की को फाउंडर नेहाराज को साहित्यिक क्षेत्र के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ अर्चना डिमरी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उत्तराखंड आंदोलन में शोध कार्य करने वाली पहली शोधार्थी डॉ अर्चना रही है। जिनकी उत्तराखंड आंदोलन विषय में किताब भी हालिया दिनों में आयी है। इस अवसर में अजयश्री फाउंडेशन ने काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध शायर इकबाल आजर ,शादाब अली ,प्रसिद्ध कवि जसवीर सिंह हलधर , वरिष्ठ कवयित्री नीलम प्रभा वर्मा , पूर्व विभागध्यक्ष हिंदी डॉ विद्या सिंह एमकेपी पीजी कॉलेज परिसर देहरादून ,कवयित्री एवं राष्ट्रीय कवि संगम की अध्यक्ष गढ़वाल इकाई मणि अग्रवाल मणिका, कवयित्री एवं राष्ट्रीय कवि संगम की महासचिव गढ़वाल इकाई कविता बिष्ट,सृष्टि योगशाला श्वेता गौड़, कवयित्री नीलम बहुगुणा , अजयश्री फाउंडेशन की सदस्य शिवा मिश्रा एवं परिधि मिश्रा मौजूद रही। कार्यक्रम
अध्यक्ष एवं अजयश्री फाउंडेशन की संरक्षक डॉ विद्यासिंह ने अध्यक्षीय भाषण दिया। अजयश्री फाउंडेशन के संरक्षक इकबाल आजर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। अजयश्री फाउंडेशन की चेयरमैन विजयश्री वन्दिता ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया।

