श्री केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ यात्रा मार्ग में तैनात एसडीआरएफ और सेक्टर अधिकारी की टीमें देवदूत बन रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि छोटी लिनचोली में यात्री का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना सेक्टर अधिकारी ने दी। भीमबली में तैनात एसडीआरएफ की टीम द्वारा घायल यात्री को उपचार के लिए एमआरपी भीमबली लाया गय, तत्पश्चात एसडीआरएफ द्वारा यात्री को उच्च स्तरीय उपचार हेतु गौरीकुंड लाया गया। भैंरों मंदिर के पास एक यात्री की अचानक तबीयत खराब होने पर जंगलचट्टी में तैनात एसडीआरएफ की टीम द्वारा यात्री का रेस्क्यू कर गौरीकुंड अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया गया। गौरीकुंड गेट के ऊपर एक महिला यात्री घोडे़ से गिरने से घायल हो गई। इंदौर, मध्य प्रदेश निवासी 65 वर्षीय शकुंतला देवी को एसडीआरएफ द्वारा स्ट्रेचर से गौरीकुंड लाया गया। थारू कैंप के पास घोड़े की टक्कर से एक यात्री के घायल होने पर छोटी लिनचोली आरएमपी ले जाया गया जहां उसे त्वरित उपचार दिलाया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)