*शहरी क्षेत्र की योजनाएं नगर निगम को हस्तान्तरित किया गया तो जल संस्थान कर्मचारी संगठन करेगा विरोध*

*देहरादून ।* उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश के संज्ञान में समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि उत्तराखंड जल संस्थान से नगर निगम क्षेत्र की समस्त पेयजल योजनाएं आगामी कैबिनेट बैठक में नगर निगम को हस्तान्तरित कर दी जायेगी जिसका उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश विरोध करता है ,संगठन के महामंत्री रमेश बिन्जोला द्वारा कहा गया है कि उत्तराखंड सरकार व शासन उत्तराखंड जल संस्थान का अस्तित्व ही समाप्त करना चाहती है जबकि उत्तराखंड जल संस्थान पूर्ण निष्ठा एवं इमानदारी के साथ कई वर्षो से उत्तराखंड की जनता को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति प्रदान करता आ रहा है यदि समस्त शहरी क्षेत्र की नगर निगम की पेयजल योजनाओं को नगर निगम में दिया जाता है तो उस स्थिति में उत्तराखंड जल संस्थान एवं पेयजल निगम का एकीकरण कर राजकीय करण करना न्यायोचित होगा यदि सरकार व शासन द्वारा शहरी क्षेत्र की योजनाएं नगर निगम को हस्तान्तरित की गयी तो उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन को विवश होकर सम्पूर्ण प्रदेश में आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसका सम्पूर्ण उत्तर दायित्व सरकार व शासन का होगा ।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)