उत्तराखंड में बढ़ते कोविड संक्रमण के मद्देनजर सरकार बुधवार को कई अहम फैसले ले सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में आज शाम पांच बजे से सचिवालय स्थित विश्वकर्मा बिल्डिंग के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। सूत्रों ने बताया कि सरकार कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविट प्रोटोकाल को लेकर कड़े निर्णय ले सकती है।

इसमें शीतकालीन अवकाश के बाद खुल रहे स्कूलों में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति सीमित रखने के साथ ही सार्वजनिक जीवन में भीड़ भाड़ कम करने के लिए भी नए प्रस्ताव रखे जा सकते है। इसके अलावा पेयजल कर्मियों का वेतन कोषागार से देने और पेंशन का प्रकरण के साथ ही पुलिस ग्रेड पे विवाद का मसला भी हल हो सकता है। प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर सरकार लोकलुभावन फैसले भी ले सकती है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)