मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के साथ देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया।इस अवसर पर गृह मंत्री ने जवानों के लिए सेल्फ सस्टेनेबल एनर्जी बिल्डिंग (SSEB) और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित BOP पर सब्जियों, दवाओं और अन्य ज़रूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ड्रोन का ई-लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि भारत की 130 करोड़ जनता वीर जवानों के त्याग, बलिदान, साहस और शौर्य का पूरे दिल से सम्मान करती है। इस अवसर पर गृह मंत्री ने ITBP के 147 शहीदों पर बनी फ्लिप बुक को भी लांच किया।उन्होंने कहा कि जब तक हमारे जवान सीमा पर तैनात हैं तब तक भारत की 1 इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता। हमारी सरकार सीमावर्ती गाँवों को देश का पहला गाँव बनाकर, वहाँ हर सुविधा पहुँचाने की दिशा में काम कर रही है। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि दीपावली पर देशवासी जब अपने घर में दिया जलाते हैं, तब वे एक दिया सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों के लिए भी जलाते हैं। यहां बनी सेल्फ सस्टेनेबल एनर्जी बिल्डिंग (SSEB) बेहद खास है क्योंकि 17,000 फ़ीट की ऊंचाई पर बनी ये बिल्डिंग ठंडे मरूस्थल में आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बनेगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ अन्य विधायकगण तथा आईटीबीपी के महानिदेशक उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)