मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बहुउद्देशीय क्रीडा हॉल, देहरादून में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने प्रत्येक विकास खण्ड कार्यालयों में युवाओं के कौशल विकास हेतु विवेकानंद यूथ कौशल विकास सेल तथा युवक मंगल दल/महिला मंगल दल हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम Youth As Job Creators के अनुसार हमारे राज्य के युवा भी अब रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम राज्य में Sports Culture को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं इसके लिए नई खेल नीति, नौकरियों मे खेल कोटा तथा ’’मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना’’ के अंतर्गत खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय का गठन किया गया है, जिससे इन खेलों का संचालन बेहतर रूप से हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य का भविष्य हमारे युवाओं की शक्ति पर निर्भर है, युवा ही भारत की असली ताकत है। हमारी सरकार अपने युवाओं के चहुंमुखी विकास और उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, निदेशक युवा कल्याण जितेन्द्र सोनकर सहित अन्य अधिकारी एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)