करवाचौथ राजनीति ?देखने वाली बात होगी फ्री करवाचौथ पार्टी मेहंदी कितना रंग चढ़ा पायेगी हाथ में।

देहरादून । कांग्रेस पार्टी ने मुफ्त मे मेहंदी स्टाल लगाया कांग्रेस भवन के सामने ….. और मुफ्त की मेहदी लगवाने की भीड पूरी सडक पर लगी थी । सोचने का विषय ये नही कि ये काम कौन सी पार्टी कर रही है विषय ये है कि समाज को क्या होता जा रहा है??? राजनीति का स्वरूप क्या होता जा रहा है ??? प्रश्न तो बहुत है परन्तु जवाब देने वाला कोई नही ??? नेता अपने चरित्र और सद् कार्यो से नही लालच देकर जनता को बहला रही है उम्मीद भी क्या की जा सकती है वर्तमान मे नेताओ से कोई उपाय नही बचा किसी के पास भी ….
….और हम और आप असहाय जिसे जिसकी बात भा जाये …..कौन किसके साथ है पता नही है ….

देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर महिलाओं का तांता लगा रहा. महिलाओं की भारी भीड़ की वजह यहां पर लगाई जा रही निशुल्क मेहंदी का कार्यक्रम था. दरअसल कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ विरोध का अनोखा प्रदर्शन किया. पार्टी ने महिलाओं को फ्री में मेहंदी लगाई। महंगाई के नाम पर आपने कई विपक्षी दलों को बंदी, विरोध-प्रदर्शन करते देखा होगा. जिससे कई बार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
दरअसल प्रदेश में चुनाव नजदीक हैं और राजनीतिक पार्टियां त्योहारों पर लोगों की भावनाओं को समझते हुए कुछ खास तैयारियों के साथ उन्हें रिझाने में लगी हुई हैं. इसी के तहत कांग्रेस ने भी महंगाई के नाम पर ‘करवाचौथ पॉलिटिक्स’ से जुड़ा एक खास कार्यक्रम किया.

कांग्रेस की ‘मेहंदी’ से रचे महिलाओं के ‘हाथ’दरअसल डीजल-पेट्रोल समेत सभी सामानों पर महंगाई का असर दिख रहा है. इसको लेकर कांग्रेस की महिला विंग ने निशुल्क मेहंदी लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया. खास बात यह थी कि इस दौरान यहां पहुंचने वाली महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था, जिसमें महिलाओं के नाम और नंबर भी लिए गए. जाहिर है कि चुनावी वर्ष में करवाचौथ के त्योहार को महंगाई से जोड़ते हुए, कांग्रेस महिलाओं को आकर्षित करना चाहती है. कांग्रेस ने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को मेहंदी तो लगवाई ही साथ में तेजी से बढ़ रही महंगाई को लेकर उन्हें राहत देने का वादा करते हुए उन्हें कांग्रेस के पक्ष में लाने की कोशिश की. कि आयोजकों ने इस तरह का कार्यक्रम रखा है. जिससे उन्हें कम से कम मेहंदी लगवाने में राहत मिल रही है. वैसे बाजार में करीब 500 से लेकर ₹1,000 तक में महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई जा रही है. कांग्रेस के कार्यक्रम से महिलाओं को कुछ राहत जरूर मिली बजट में . पर देखने वाली बात होगी फ्री करवाचौथ पार्टी मेहंदी कितना रंग चढ़ा पायेगी हाथ में।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)