चारधाम में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा को आज पूरे 15 दिन हो गए हैं। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने प्रशासन के यात्रा प्रबंधन की सराहना करते हुए बताया कि धाम में यात्रा व्यवस्थाएं पूरी तरह से व्यवस्थित हैं। उन्होंने कहा कि धाम में सुबह शाम जुट रही भीड़ के लिए प्रशासन की तरफ से तैनात पुलिस, होमगार्ड, राजस्व आदि विभागों के बेहतर समन्वय से तीर्थयात्रियों को मंदिर समिति दर्शन करा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार समिति सुबह से लेकर शाम तक व्यवस्थित दर्शन करा रही है। अध्यक्ष यमुनोत्री मंदिर समिति/एसडीएम बड़कोट मुकेश रमोला ने बताया कि धाम में होल्डिंग पॉइंट पर अब वाहनों का दबाव नहीं है। तीर्थयात्रियों के वाहन सीधे जानकीचट्टी पहुंच रहे हैं। वहां से यमुनोत्री के लिए 6 किमी पैदल दूरी तय कर मंदिर में सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम दर्शन हो रहे हैं। इस बार धामों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की अलग से तैनाती करने के साथ ही यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले अस्पतालों में आवश्यक उपरकणों, सामग्री व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 30 स्वास्थ्य मित्र (एफएमआर) के साथ ही तीन मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित की गई है। गंगोत्री से गोमुख मार्ग पर भी 10 स्वास्थ्य मित्र तैनात किए गए हैं। यात्रा मार्गों पर भी मोबाइल मेडीकल टीमें निरंतर यात्रियों को सेवाएं प्रदान कर रही है। धाम में नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत, शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों को सफाई व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा व्यवस्थाओं पर निगरानी व रिपोर्टिंग के लिए अलग से कार्मिकों की तैनाती करने के साथ ही प्रतिदिन सभी जगहों से नियमित अंतराल पर सफाई व्यवस्था के जियोटैग्ड फोटो व वीडियो नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)