मानसून को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

मानसून को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून सचिवालय में आगामी मानसून सीजन को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागों और जनपदों की तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से मानसून पूर्व तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि मानसून के आगामी महीने संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। वर्तमान में चारधाम यात्रा भी जारी है, ऐसे में सभी रेखीय विभागों को 24×7 अलर्ट मोड में काम करना होगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मानसून शुरू होने से पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने और क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत पूरी करने के निर्देश दिए।

बिजली और पेयजल विभाग को विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और पेयजल लाइनों के रखरखाव और मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि बारिश के दौरान बिजली और पानी की आपूर्ति लंबे समय तक बाधित न हो। वहीं शहरी विकास विभाग, नगर निकायों और जिलाधिकारियों को नालों और नालियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने साफ कहा कि किसी भी हालत में जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

उन्होंने नदी-नालों के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा बनने वाले अतिक्रमण और अवरोध हटाने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि अस्थायी व्यवस्थाओं से बचते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएं।

नदी तटीय क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए आनंद बर्द्धन ने नदियों के चैनलाइजेशन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नदी मार्ग में जमा आरबीएम हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह बना रहेगा और कटाव से आबादी तथा आधारभूत ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीनों की अग्रिम तैनाती और बैली ब्रिज का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ संभावित क्षेत्रों में नाव और बोट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है और मानसून अवधि के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

#Uttarakhand #Monsoon #MonsoonAlert #AnandBardhan #WeatherUpdate #DisasterManagement #CharDhamYatra #FloodAlert #RainAlert #UttarakhandNews #BreakingNews #MonsoonPreparedness #PWD #Waterlogging #Administration #EmergencyAlert #FloodControl #RainySeason #Infrastructure #IndiaNews

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YOUTUBE
INSTAGRAM