मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी का लंदन पहुंचने पर देश एवं उत्तराखण्ड के प्रवासी लोगों द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया। प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी प्रवासी उत्तराखंडियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि लंदन में उत्तराखण्ड के लोगों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यूके में भी उत्तराखण्ड का छोटा यूके बसता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही योग और आध्यात्म की भी भूमि है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों का आह्वान किया कि वह साल में एक बार अपने प्रदेश उत्तराखण्ड ज़रूर आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।  हाल में ही चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण और चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा समेत समेत बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के निवासी एवं प्रवासी भारतीय मौजूद रहे।

#UKGIS2023
#GlobalInvestorsSummit

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)