तन्ति बॉय तान्या डिजाइन क्राफ्ट के साथ आत्मनिर्भर बनने का डेस्टिनेशन

यूँ तो देहरादून शहर अपनी खूबसूरती और कई विषयों वस्तुओं के लिए जगप्रसिद्ध है। देहरादून भव्यता के बीच एक नया जोश जुनून के साथ आगे बढ़ रहा जिसको तन्ति बॉय तान्या नाम से जाना है । देहरादून उत्तराखंड में क्राफ्ट का लोकप्रिय ब्रांड नाम “तन्ति बॉय तान्या”

तन्ति बॉय तान्या आज की युवा पीढ़ी की सोच और समाज में कुछ नया और हटके कर गुजरने का नाम है। तन्ति बॉय तान्या को इसी विचार के साथ शुरू किया तान्या नयाल ने जो तन्ति बॉय तान्या की फाउंडर हैं जिन्होंने फैशन डिजाइन जैसे विषयों में उच्च शिक्षा हासिल की नामी संस्थानों से साथ वो व्यापार प्रशासन प्रबन्ध(एमबीए) में मास्टर्स भी हैं । फैशन डिजाइन फैकल्टी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद में रहकर फैशन डिजाइन जैसे विषयों में पढ़ाया है। आज तान्या नयाल एक सफल उद्यमी हैं जो युवाओं और महिलाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
तन्ति बॉय तान्या संस्कृत के तन्ति शब्द से बना है। तन्ति का शाब्दिक अर्थ होता स्किल्ड आर्टिस्ट ऐसा हुनरबन्द कारीगर या कलाकार जो अपने शिल्प से नया डिजाइन ईजाद कर नये नये क्राफ्ट को जन्म दे। और तन्ति बॉय तान्या इसी विचार और टैग लाइन के साथ आगे बढ़ रही है। तन्ति नाम तान्या ने इसलिए रखा उनका विचार है आज विश्व के फैशन और डिजाइन में इटेलियन और फ्रैंच के शिल्प की बात तो हर कोई करता है इसलिए कुछ हटके मार्किट में नया नाम बाजार में लाया जाए जिसमे हमारे देश की कला संस्कृति की महक भी औऱ फैशन और क्राफ्ट और डिजाइन की दुनिया मे भारतीयता के साथ शिल्प को पहचान मिले।
तन्ति बॉय तान्या आज देहरादून में एक ब्रांड इमेज लिए हुए है जो कस्टमाइज क्लॉथ के लिए प्रसिद्ध है यानी ऐसे कपड़ो में नये डिजाइन गढ़ता है बन बनाये हैं पर ग्राहक हिसाब से नया डिजाइन क्राफ्ट बनाता है। फैशन की दुनिया मे ऐसे कपड़ो को कस्टमाइज क्लॉथ कहा जाता है।तन्ति बॉय तान्या का फोकस मिडिल क्लास में रहता है। वो इस तरह के प्रोडक्ट बाजार में लाता है आम आदमी भी ट्रेंडिंग फैशन से आसानी से जुड़ पाये बजट के अनुसार फैशन से जुड़ पाये मध्यवर्ग इसी प्रयास के साथ आगे बढ़ रहा है तन्ति बॉय तान्या। तन्ति ज्यादातर हैंड्स क्राफ्ट के लिए लोकप्रिय है बाजार की दृष्टि से जिसमे तन्ति के कैनवास फैब्रिक के बैग सबसे ज्यादा बिकते हैं जो हस्तशिल्प है और यूनिक भी है । तान्या का विचार है तन्ति में उत्तराखंड के लोक संस्कृति साथ जोड़कर पहाड़ की लोकसंस्कृति को फैशन से जोड़ा जाए। और उनका विचार है महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के तन्ति बॉय तान्या की पूरी टीम करेगी जिन भी महिलाओं/बालिकाओं को सिलाई ,फैशन डिजाइनिंग और हैंड क्राफ्ट में अभिरुचि हैं तो वो तन्ति टीम से जुड़ सकती हैं । तन्ति बॉय तान्या का विचार वो साल भर में एक फ्री ऑफ कॉस्ट प्रोग्राम चलायेंगी जिसमे नये नये डिजाइनर तैयार किये जायेंगे जिनको फ्री में फैशन डिजाइन और सिलाई और क्राफ्ट काम सिखाया जायेगा साथ ही जब वो अपने मे कुशल हो जाएंगी तो तन्ति बॉय तान्या में उनको नौकरी करने सुनहरा अवसर भी दिया जायेगा जिससे आज की नारी अपने हुनर के साथ खड़े होकर समाज नई दिशा दे सके। तन्ति बॉय तान्या की फाउंडर तान्या नयाल अपनी इसी सोच के साथ समाज एक ब्रांड इमेज रखती हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)