श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब ब्रांच में श्री महाराज जी की कृपा से वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया
देहरादून ।आज दिनांक 7:11 23 श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब ब्रांच में श्री महाराज जी की कृपा से वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि आई .ए .एस. स्वाति एस भदौरिया , विशिष्ट अतिथि वार्ड माइलार्ड ( ‌Value Educationist from America ) , तथा अन्य सम्मानित अतिथि डॉक्टर प्रेरक मित्तल [ चीफ मेडिकल सुपरीटेंडेंट ], मीना नेगी [ वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण ] रवि नेगी [वरिष्ठ पत्रकार हिंदुस्तान टाइम्स ] धीरेंद्र प्रताप सिंह [ स्टेट हेड जे.के 24/7 न्यूज़ चैनल ] श्री गुरु राम राय शैक्षिक संस्थान के ओ एस डी डॉक्टर श्री शर्मा जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा गणेश वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा । आई ए.एस स्वाति भदोरिया जी ने बच्चों को चहुँमुखी विकास के लिए प्रेरित किया । श्रीमान एवं श्रीमती माइलार्ड ने बच्चों को मूल्यपरक शिक्षा के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या कविता सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया । इस मौके पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक मौजूद रहे। प्रधानाचार्या कविता सिंह जी ने आये हुए सभी अतिथियों , अभिभावकों एवं सभी अध्यापकों का आभार प्रकट किया ।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)