*श्रीगुरुराम रॉय पब्लिक स्कूल की बिंदाल ब्रांच ने मनाया वार्षिकोत्सव*

*देहरादून ।* श्री गुरु राम राम बिन्दाल के प्रांगण में 15 नवंबर 2022 को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना उपमन्यु द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर डा. मुकुल शर्मा क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट उपस्थित रहे, जिन्होने अपने प्रोत्सान वर्धक भाषण द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षको अभिभावकों और विद्यार्थियों आदि को ज्ञानवर्धक एंव व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। आयोजन में श्री गुरु राम राम एजुकेशन मिशन के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता विजय नौटियाल एवं एजुकेशन ऑफिसरस विनय मोहन थपलियाल भी उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी वर्गों के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सारंग प्रस्तुती दी गई जिसे सभी दर्शकों द्वारा सराहा गया। वरिष्ठ वर्ग के छात्रों द्वारा समाज में फैली नशे की लत’ से सचेत रहने तथा बचाव का सन्देश दिया गया। जबकि लोक नृत्य द्वारा भारत में ‘अनेकता में एकता की झलक दिखाई दी। प्राइमरी विभाग द्वारा फैन्सी ड्रेस, नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुती दी गई। नन्हे मुन्ने बच्चों की बालसुलभ अदाकारी ने हर किसी का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त कनिष्ठ वर्ग द्वारा प्रस्तुत गढ़वाली गीत ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उपप्रधानाचार्य नवीन आनन्द द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई एवं शैक्षणिक समन्व्यक मधुशर्मा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। मंच का संचालन यशोदा जोशी के दिशा निर्देश में माही. इशिता तथा हयात मलिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के समन्वयक अनिल जायसवाल, आशा सिंह, निभा थपलियाल मानसी जायसवाल आदि ने सहयोग किया।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)