समाजसेवी व लेखिका सावित्री नौटियाल काला सवि का आकस्मिक निधन

समाजसेवी व लेखिका सावित्री नौटियाल काला सवि का आकस्मिक निधन

देहरादून। समाजसेवी व लेखिका सावित्री नौटियाल काला सवि का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर दून के साहित्य प्रेमियों ने दु:ख जताया है। सावित्री काला सवि ने सिनर्जी अस्पताल में आखिरी सांसें ली। उन्होंने बीस से अधिक किताबें लिखी, कई पुरस्कारों से सम्मानित हुईं। शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष एस चंद्रा ने बताया कि वह संस्था की संरक्षक थी और हमेशा समाजसेवा में आगे रहती थीं। उन्हें 2010 में शैल पुत्री सम्मान दिया गया था। वह शिक्षा विभाग में वरिष्ठ प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुई थी।शुक्रवार रात सिनर्जी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार (आज) को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में बेटा, बहू और दो पोतियां हैं। वह बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की भी मौसी थीं। आकाशवाणी दिल्ली व नजीबाबाद से जुड़ी रहीं। उनकी कविता संग्रह यह मेरी नदी है, रिश्ता, दरिया, मुश्किल में हैं बेटियां, सप्तनदी, नारी, अनूभूति, कहानी संग्रह एक पल, दिशा आदि हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YOUTUBE
INSTAGRAM