नई दिल्ली में 26 मई को होगी क्वाड विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली: भारत 26 मई 2026 को क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी करेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो नई दिल्ली पहुंचेंगे।
बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा, सप्लाई चेन, ऊर्जा सहयोग और उभरती वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही क्वाड समूह की चल रही पहलों की समीक्षा भी की जाएगी।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह बैठक “फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक” के साझा विजन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इससे पहले जुलाई 2025 में वॉशिंगटन डीसी में क्वाड देशों के बीच चर्चा हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक, क्वाड देशों के विदेश मंत्री अपने भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही कई द्विपक्षीय बैठकों का कार्यक्रम भी तय किया गया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का यह भारत दौरा विशेष माना जा रहा है, क्योंकि वह पहली बार अमेरिकी विदेश मंत्री के रूप में भारत आ रहे हैं।
#QuadSummit
#QuadMeeting
#IndiaDiplomacy
#NewDelhi
#PMModi
#SJaishankar
#IndoPacific
#GlobalSecurity
#ForeignMinisters
#IndiaUSRelations
#IndiaJapan
#IndiaAustralia
#StrategicPartnership
#WorldNews
#BreakingNews
#InternationalRelations
#GeoPolitics
#DiplomaticTalks
#QuadAlliance
#ModiGovernment

