देहरादून में चार दिन इन्वर्टर जनरेटर  के भरोसे रहना पड़ेगा 


अपना मोबाइल-लैपटॉप फुल चार्ज कर लें, बिजली से जुड़े सारे काम निपटा लें, क्योंकि 29 अगस्त से 31 अगस्त तक शहर के कई क्षेत्रों को पावर कट से जूझना पड़ सकता है। कुछ दिनों के लिए राजधानी के कई इलाकों में बिजली संकट गहरा सकता है, जो कि जाहिर तौर पर परेशानी वाली बात है। बताया जा रहा है कि 29 अगस्त से 31 अगस्त तक नगरीय विद्युत खंड दक्षिण के तहत बसंत विहार बिजलीघर से जुड़े एक दर्जन इलाकों में तीन दिन बिजली सप्लाई में दिक्कत रहेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 29, 30 व 31 अगस्त को सुबह दस से शाम चार बजे तक इन इलाकों में शटडाउन की वजह से आंशिक व पूरी तरह से बिजली सप्लाई में बाधा आ सकती है।

 

ऊर्जा विभाग ने लोगों से सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने और अपने जरूरी काम उससे पहले पूर्ण करने की अपील की है। जिन क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा, उनके बारे में भी बताते हैं। जानकारी के अनुसार पंडितवाड़ी, आईटीबीपी 11 केवी फीडर से जुड़े सद्भावना कुंज, पुलिस चौक, धर्तावाला, अटलांटिक क्लब, एकता विहार, उपासना एन्क्लेव, सीबीआई कॉलोनी, इंदिरानगर, शास्त्रीनगर आदि कई इलाकों में अगले कुछ दिन बिजली की सप्लाई बाधित रह सकती है। ऐसे में लोगों को जनरेटर इन्वर्टर पर निर्भर रहना पड़ेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)