
एसजीआरआर तालाब देहरादून उत्तराखंड की छात्रा वैदिका अन्तर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम
देहरादून: उत्तराखंड देहरादून में पढ़ने वाली दो छात्राओं नेअन्तर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में अव्वल स्थान में रही। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब शाखा की 10वीं की दो छात्राओं ने अन्तर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में परचम लहराया। उत्तराखण्ड के सैकड़ों स्कूलों से हज़ारों की संख्या में छात्र- छात्राओं ने पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छात्रा वैदिका गुप्ता व छात्रा कशिश सैंगल के पत्र लेखन को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त हुए। वैदिका ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया के लिए पच्चीस हज़ार व कशिश को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ जिसके लिए उसको 10 हजार की धनराशि प्राप्त हुई। साथी छात्राओं की इस उपलब्धि पर एसजीआरआर तालाब शाखा में उल्लास व उमंग का माहौल है। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह प्रतियोगिता भारतीय डाक विभाग की ओर से
अन्तराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड सैकड़ों स्कूलों से हज़ारों की
संख्या में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डाक विभाग की
ओर से निर्धारित ज्यूरी सदस्यों ने छात्र-छात्राओं के पत्र
लेखन का कई मापदण्डों पर मूल्यांकन किया
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब शाखा की दोनों
छात्राओं के पत्र लेखन को ज्यूरी सदस्यों ने सर्वश्रेष्ठ पाते हुए
प्रथम व द्वितीय स्थान दिया। पुरस्कार वितरण समारोह4 मई को आयोजित होगा।

