प्रधानमंत्री मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय नेता हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें देश और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा के साथ राष्ट्र निर्माण में शानदार योगदान के लिए दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी को 24 अप्रैल, 2022 को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। लता मंगेशकर के परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि उन्होंने लता मंगेशकर के सम्मान में इस साल से लता मंगेशकर पुरस्कार स्थापित करने का फैसला किया है और हमें यह घोषणा करते हुए खुशी और सम्मान हो रहा है कि इस अवार्ड का पहला पुरस्कार विजेता कोई और नहीं बल्कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

