शिक्षा मंत्री का आमंत्रण: पहाड़ों में निजी स्कूल खोलने पर भूमि एवं अन्य सुविधाएं देगी सरकार, धन सिंह रावत ने बताया प्लान

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने निजी स्कूल संचालकों को पहाड़ में शिक्षण संस्थान खोलने के लिए आमंत्रित किया है। मंत्री ने कहा कि इसके लिए सरकार निजी संस्थानों को भूमि से लेकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में हर संभव सहयोग करेगी।
धन सिंह रावत

पहाड़ों में निजी स्कूल खोलने पर संचालकों को सरकार भूमि एवं अन्य सुविधाएं देगी। यह कहना है शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का। उन्होंने यह बात यहां शिक्षा निदेशालय में निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक में कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य को एजुकेशन हब बनाने के लिए निजी स्कूल संचालकों को सरकार के साथ मिलकर प्रयास करने होंगे।

बैठक में उन्होंने निजी स्कूल संचालकों को पहाड़ में शिक्षण संस्थान खोलने के लिए आमंत्रित किया। मंत्री ने कहा कि इसके लिए सरकार निजी संस्थानों को भूमि से लेकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में हर संभव सहयोग करेगी। बैठक में प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर भी निजी स्कूल संचालकों के साथ चर्चा की गई।

 

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)