November 29, 2023

Ajayshri Times

सामाजिक सरोकारों की एक पहल

क्या-क्या मिलती है सुविधाएं पदम् पुरुस्कार पाकर

क्या-क्या मिलती है सुविधाएं पदम् पुरुस्कार पाकर

Padma Awards 2022: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है. पद्म भूषण सम्मान 17 और पद्मश्री पुरस्कार 107 लोगों को दिया गया है.

तो जानते हैं क्या होते पदम् पुरुस्कार और क्या मिलता है इनको पाकर

उच्च नागरिक सम्मान है भारत रत्न, पदम् विभूषण,पदम् भूषण ,पद्मश्री, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। इस सम्मान की शुरुआत 2 जनवरी 1954 में की गयी थी। भारत रत्‍न के बाद यह दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है। पद्म विभूषण के बाद तीसरा नागरिक सम्मान पद्म भूषण है।

क्या-क्या मिलती है सुविधाएं
पद्म पुरस्कार सिर्फ एक सम्मान है। इन पुरस्कारों के साथ रेल/हवाई यात्रा में कोई नकद भत्ता या रियायत आदि के रूप में कोई सुविधा/लाभ नहीं मिलता है। पुरस्कार के तहत कोई राशि भी नहीं दी जाती है। साथ ही इसका उपयोग लेटरहेड, निमंत्रण कार्ड, पोस्टर, पुस्तकों आदि पर पुरस्कार विजेता के नाम के प्रत्यय या उपसर्ग के रूप में नहीं किया जा सकता है। किसी भी दुरुपयोग के मामले में, पुरस्कार विजेता से पुरस्कार को जब्त कर लिया जाता है।भारत रत्‍न वाले को क्या मिलती है सुविधाएं
भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को भारत के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाणपत्र और एक पदक प्राप्त होता है। पदक पीपल के पत्ते के रूप में होता है, जो लगभग 5.8 सेमी लंबा, 4.7 सेमी चौड़ा और 3.1 मिमी मोटा होता है। यह टोंड कांस्य से बना होता। इसके अग्रभाग पर 1.6 सेमी व्यास में सूर्य की प्रतिकृति उकेरी गई है, जिसके नीचे देवनागरी लिपि में भारत रत्न शब्द उकेरे गए होते हैं।भारत रत्न जिन्हें मिलता है उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।

किन्हें मिल सकता है? पदम् पुरुस्कार

भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला (Arts), शिक्षा (Education), उद्योग (Industry), साहित्य (Literature), विज्ञान (Science), खेल(Sports), चिकित्सा (Medicine), समाज सेवा (Social Service) और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। हर साल भारत सरकार की तरफ से इसकी घोषणा की जाती।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

You may have missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YOUTUBE
INSTAGRAM