उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नेशनल पार्लियामेंट फ़ॉर वीमेन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आयोग की ओर से रिसोर्स पर्सन्स ने महिलाओं को कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न महिलाओं को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

द एटलान्टिस क्लब,पण्डितवाडी, चकराता रोड में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतु खंडूडी, विधायक कोटद्वार, विशिष्ट अतिथि सविता कपूर, विधायक कैंट ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सदस्य-सचिव कामिनी गुप्ता आदि अतिथियों ने रिसोर्स पर्सन्स और अन्य प्रतिभागियों को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही उनके साथ अपने-अपने अनुभव साझा किये। इसके बाद आयोग की ओर से रिसोर्स पर्सन्स के रूप में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) की ओर से महिलाओं के विरुद्ध बढ़ रहे साइबर क्राइम को रोकने, नेहा कुशवाहा-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित कानूनी अधिकार और मधु थपलियाल, एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष जन्तु विज्ञान, राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर द्वारा लैंगिक समानता, अंजनी रावत-जीएम डीआईसी, देहरादून द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित लघु उद्योग, डॉ. वन्दना राजपूत द्वारा किशोरियों- महिलाओं -बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी और पीसीपीएनडीटी एक्ट के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान सम्भव मंच परिवार, देहरादून की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किशोरियों की कम उम्र में शादी न किया जाना, महिलाओं की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण में पुरुष की भागीदारी आदि रहा। कार्यक्रम में लगभग 250 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राज्य महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अतिथियों ने महिला शक्ति को एकजुट होने का संदेश दिया। इस दौरान हरिचन्द्र सेमवाल, सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, देहरादून द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित चल रही राज्य- केन्द्र स्तरीय योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधि, बाल विकास परियोजना अधिकारी , सुपरवाइजर ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री , आंगनबाड़ी सहायिकाएं , एएनएम, आशा कार्यकत्री, स्कूल की छात्राएं और उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के विधि-अधिकारी दयाराम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)