नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी कि 05 मार्च, 2023 से शुरू हो सकती है।

NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (National Eligibility cum Entrance Test Undergraduate, NEET UG 2023)

नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी कि 05 मार्च, 2023 से शुरू हो सकती है। यह संभावना मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जताई जा रही है। दरअसल, एनटीए यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के एक आधिकारी ने एक मीडिया संस्थान को यह जानकारी दी है। हालांकि इस संबंध में एनटीए ने कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। वहीं, रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नीट पंजीकरण पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी आवेदन कर सकते हैं।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

पासपोर्ट आकार के फोटो को स्कैन की गई कॉपी।

उम्मीदवार के हस्ताक्षर का स्कैन

पोस्टकार्ड साइज फोटो।

बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों और अंगूठे के निशान।

नीट यूजी परीक्षा के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर – NEET UG 2023 के लिए पंजीकरण पर क्लिक करें। इसके बाद अब अगले पेज पर नया पंजीकरण चुनें। अब पंजीकरण पूरा करें। लॉगिन करें और एनईईटी आवेदन पत्र भरें। फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अब, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और NEET 2023 आवेदन पत्र जमा करें। इसके बाद फॉर्म का स्क्रीन शॉट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)