गढगौरव नरेंद्र सिंह नेगी को गढ़वाल विश्वविद्यालय देगा डॉक्टर की मानद उपाधि । भारत सरकार के रक्षा प्रमुख जनरल विपिन रावत बतौर अतिथि शामिल होंगे

देहरादून।आगामी एक दिसंबर को गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के आयोजित हो रहे नौवें दीक्षा समारोह की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। रविवार को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजन संबंधी हुई आनलाइन बैठक में तैयारियों को लेकर विचार किया गया। दीक्षांत समारोह से पूर्व सभी तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। समारोह में भारत सरकार के रक्षा प्रमुख जनरल विपिन रावत बतौर अतिथि शामिल होंगे। हैं। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को विश्वविद्यालय की ओर से डाक्टरेट की मानद उपाधि दी जाएगी। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने आयोजन प्रबंधों से जुड़ी सभी वरिष्ठ फैकल्टियों को निर्देश देते हुए कहा कि समारोह के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां 15 नवंबर तक पूरी कर ली जाएं। गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्कूल आफ इंजीनियरिग एंड टेक्नालॉजी के संकाय अध्यक्ष प्रो. वाईपी रैवानी को दीक्षा समारोह का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा ने कहा कि दीक्षा समारोह के मुख्य अतिथि के के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से विश्वविद्यालय का आमंत्रण भेजा गया है। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा ने 15 विभिन्न कमेटियां भी गठित कर दी हैं। मीडिया कमेटी के संयोजक प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा कि मेडल कमेटी के संयोजक का दायित्व प्रो. पीएस राणा को, प्रोसेशन कमेटी का दायित्व प्रो. एससी नैनवाल को, पब्लिसिग और इन्विटेशन कमेटी के संयोजक का दायित्व प्रो. इंदु खंडूड़ी को, डिग्री कमेटी का दायित्व प्रो. अरुण सिंह रावत को, अनुशासन कमेटी का दायित्व प्रो. अरुण बहुगुणा को, वित्तीय कमेटी का दायित्व डा. अजय कुमार खंडूड़ी को, कल्चर कमेटी का दायित्व प्रो. डीआर पुरोहित, कन्वोकेशन ड्रेस कमेटी का दायित्व प्रो. वाईपी सुंद्रियाल को, एंकरिग कमेटी का दायित्व डा. प्रशांत कंडारी को तथा डाक्यूमेंट्री और रिफ्रेशमेंट दोनों कमेटियों के संयोजक का दायित्व डा. सर्वेश उनियाल को दिया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)