मेक माय ट्रिप फाउंडेशन एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से रैन बसेरे को प्रदान किए

मेक माय ट्रिप फाउंडेशन ( Make My Trip Foundation) एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से रैन बसेरे को प्रदान किए गए जरूरी सामान शीत लहर के चलते देहरादून के रैन बसेरों पर प्रति दिन ऐसे लोगो की तादात बढ़ती जा रही है जो सड़को पर भीख मांग या कोई काम कर अपना गुजर बसर करते है. ऐसे ही जरूरतमंद लोगों के लिए देहरादून के तीन रैन बसेरे ( घंटाघर के समीप दून शेल्टर सोसायटी फॉर होमलेस ,एवं नगर निगम द्वारा संचालित चुना भट्टा के नज़दीक एवं पटेल नगर रैन बसेरा )हेतु जरूरी एवं अति आवश्यक सामान मेक माय ट्रिप फाउंडेशन ( Make My Trip Foundation) एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से आज उपलब्ध कराए कराए गए. रविवार 29.01.23 सुबह 11.30 बजे समस्त सामान लेकर प्रशासन अधिकारीगण श्री कृष्ण कुमार मिश्रा जी एवं श्री भगवंत बिष्ट जी एवं संस्था सदस्य घंटाघर के समीप रैन बसेरे दून शेल्टर सोसायटी फॉर होमलेस पर और अन्य नगर निगम द्वारा संचालित बसेरे पर स्वयं देने के लिए गए.प्रदान किए गए सामान में दून शेल्टर सोसायटी फॉर होमलेस*50 गरम मोटे कंबल ( लगभग 03 किलो वजन प्रति कंबल)
10 ब्लोअर
01 वाटर प्यूरीफायर
01 डबल बेड (नया)
01 ड्रेसिंग टेबल ( नया)*
नगर निगम द्वारा संचालित चुना भट्टा के नज़दीक*03 ब्लोअर
02 वाटर गीज़र
05 कुर्सी
04 लेड बल्ब
*नगर निगम द्वारा संचालित पटेल नगर के नज़दीक*

10 कुर्सी
04 ब्लोअर
02 वाटर गीज़र
01 वाटर पूरिफाइयर

कार्यक्रम में श्री नवीन कुमार सडाना , श्री राज वंश, श्री सतेंद्र , डॉ अरुण कुमार, श्री के जी बहल , श्री परमजीत सिंह आदि सम्मिलित रहे.

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)