राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 75वीं पुण्यतिथि
Mahatma Gandhi Death Anniversary :

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 75वीं पुण्‍यतिथि है. 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने बापू की गोली मारकर हत्या कर दी थी.30 जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। महात्मा गांधी उस समय 78 वर्ष के थे। महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने शाम करीब 5 बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह दिल्ली के बिड़ला हाउस में शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। महात्मा गांधी को गोली मारने के बाद हत्यारे नाथूराम गोडसे को भीड़ ने पकड़ लिया था। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। महात्मा गांधी की हत्या पर पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शोक मनाया गया। महात्मा गांधी स्मृति दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का देश को आजादी दिलाने में सबसे बड़ा योगदान रहा. बापू आज भी वे देश के नागरिकों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं. अहिंसा और सत्य की ताकत, जीवन में आचरण और त्‍याग के महत्‍व को उन्‍होंने अपने पूरे जीवन माना और यही वजह रही कि देश ही नहीं, दुनियाभर में गांधी जी के विचारों को माना जाता है.

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)