क्या ये सही है ????
प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान के सोशल मीडिया पर वायरल होती खबर भारत रत्न आदरणीय लता दीदी की अंतिम विदाई पर दुआ पढ फूंक मारने की उस घटना को जो कि विशेष समुदाय की धार्मिक परंपरा ही है देखकर कई प्रश्न मस्तिष्क में एक साथ कौंध गए। क्षमा चाहती हूं अपने मन में आए इन भावों को आप सब बुद्धिजीवी वर्ग के सम्मुख रखने से पहले। यदि मैं जाने अनजाने में ही किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हूं तो…. बात तो छोटा मुंह बड़ी बात वाली ही है लेकिन विचार करने योग्य बात यह है कि क्या हमारी योग्यताएं इतनी कम हो गई हैं कि हमें खुद को साबित करने के लिए किसी को गलत कहना ही पड़ेगा। कभी बचपन में एक कहानी पढ़ी थी…. कि यदि किसी रेखा को बिना मिटाए छोटा करना हो तो हम उसके सामने एक बड़ी रेखा खींच दे तो फिर आज समाज किस ओर जा रहा है….. हर व्यक्ति अपने आप को बड़ा दिखाने के लिए अपने सामने वाले को छोटा बनाने के प्रयास में ही मेहनत कर रहा है बिना तथ्यों को जाने बिना…. किसी भी धर्म पर वह चाहे हिंदू धर्म हो या मुस्लिम धर्म ईसाई…. किसी को भी यूं गलत बयानबाजी करने का अधिकार नहीं है…. प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान की खबर हो या हिंदू समाज से संबंधित कोई खबर हो हमें पहले पूरी जानकारी लेनी चाहिए मुस्लिम समाज में दुआएं पढ़कर फूंक मारने की परंपरा है यह वह लोग भी अच्छी तरह जानते हैं जो थोड़ा भी मुस्लिम धर्म की जानकारी रखते हैं बात हिंदू या मुस्लिम की नहीं है बस मात्र यहां है कि तथ्यों को जाने बिना किसी भी प्रश्न को आगे बढ़ाने की समाज की यह परंपरा क्या हमें बुद्धिजीवी होने का दर्जा देती है हम भी अंधी दौड़ में शामिल हैं तो हम दूसरों से कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वह हमारे बताए रास्ते पर चलें गुमराह होते समाज को राह पर लाने के लिए हमें पहले स्वयं को इतना जानकारियों से परिपूर्ण करना पड़ेगा कि यदि हम कोई प्रश्न समाज से पूछे तो उसका उत्तर पूरे समाज की दिशा ही बदल दे ना कि विरोधाभास पैदा करें…..

आप सबके लिए बस यही प्रश्न है, कि रक्षा धर्म की हो या स्वयं के आत्मसम्मान की या मानवता की तो क्या लड़ाई सत्य की कलम से होनी चाहिए या अफवाहों की कलम से????

लेख : विजयश्री वन्दिता

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)