करैरा, शिवपुरी की धृति कमल का एबैकस चैम्पियनशिप में पूरे भारत में 7वां स्थान!





केंद्रीय विद्यालय, आईटीबीपी करैरा में तीसरी कक्षा की छात्रा धृति कमल ने जिले का नाम रौशन किया है। अंतरराष्ट्रीय संस्था यूसीमास (UCMAS) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में धृति कमल ने चतुर्थ रनर अप रहते हुए, देश भर में 7वां स्थान प्राप्त किया।
कुल 10 मिनट में गणित के 200 प्रश्न हल करते हुए धृति ने 190 से अधिक अंक प्राप्त किए।
धृति के पिता कमलेश कमल करैरा स्थित आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट हैं; जबकि धृति की माँ दीप्ति झा, केंद्रीय विद्यालय करैरा में हिंदी शिक्षिका है।
कोविड के कारण इस वर्ष यूसीमास द्वारा
इस प्रतियोगिता का प्री-स्टेट, स्टेट और नेशनल तीनों ही ऑनलाइन आयोजित करवाया गया। विदित हो कि धृति ने स्टेट लेवल पर 5000 बच्चों में 5वां स्थान लाकर नेशनल में जगह बनाई थी और अब नेशनल में भी शीर्ष 10 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। 06 फरवरी, रविवार को परिणाम की घोषणा होते ही धृति के माता-पिता को बधाइयों का तांता लग गया। धृति के पिता कमलेश कमल ने बताया कि मात्र 3 महीने की तैयारी में ही धृति ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है, अब वह अभी से अगले चैंपियनशिप की तैयारी करेगी।

