नगर निगम टाउन हॉल में कला मंच स्थापना दिवस मनाया गया
देहरादून। नगर निगम टाउन हॉल में कला मंच स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर में पुस्तक विमोचन द्वारा आयोजित कार्यक्रम हुआ ।श्रीमती कौशल्या अग्रवाल कौशल द्वारा लिखित दो पुस्तकें “गांधी जयंती 2 अक्टूबर नहीं 1 अक्टूबर” और “जीवन के झरोखे” नामक पुस्तकों का विमोचन किया।
बाल भवन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला ने कला मंच की गतिविधियों की जानकारी कला मंच ने उत्तराखंड की प्रतिभाओं को कला रंगमंच , फ़िल्म जगत में सदा मंच दिया कला मंच 49 वर्षों कला के लिए काम कर रहा है। ,रमा गोयल, श्रीकान्त श्री, असीम शुक्ल , हलधर ,अम्बर खरबंदा, नवीन गुप्ता, के डी शर्मा, अर्चना बिमारी श्यामल कान्त बसु अवधि नन्दा आदि उपस्थित थे,अंकित अग्रवाल, राजेश राव, मिशेल अग्रवाल, अव्यक्त अग्रवाल, अवनिका, तान्या आदि मौजूद रहे।

