कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन बर्मिंगम में हो रहा है. इसके तीसरे दिन भारत को दूसरा गोल्ड मेडल मिला. जेरेमी लालरिनुंगा ने वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने स्नैच में 140 किलोग्राम वेट लिफ्ट किया. जबकि क्लीन एंड जर्क में 160 किलो भार उठाया. जेरेमी ने स्नैच में 140 किलो भार उठाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया है. मेन्स के 67 किलो वर्ग के फाइनल में वाइपावा नेवो इओन दूसरे स्थान पर रहे.

मेन्स के 67 किलो वर्ग के फाइनल में जेरेमी को समोआ के वेटलिफ्टर वाइपावा नेवो इओन कड़ी टक्कर दे रहे थे. लेकिन अंत: जेरेमी ने बाजी मार ली. जेरेमी ने स्नैच के पहले प्रयास में 136 और दूसरे में 140 किलो भार उठाया. लेकिन वे तीसरे प्रयास में 143 किलो भार नहीं उठा सके. इसके बाद वे क्लीन एंड जर्क की तरफ बढ़े. इसमें उन्होंने पहले प्रयास में 154 और दूसरे में 160 किलो भार उठाकर मुकाबला जीत लिया. यह कॉमनवेल्थ गेम्स का एक रिकॉर्ड रहा.

 

इंग्लैंड के वेटलिफ्टर जसवंत सिंह शेरगिल चौथे नंबर पर रहे. उन्होंने स्नैच के पहले प्रयास में 110 और दूसरे में 114 किलो भार उठाया. जबकि क्लीन एंड जर्क में 140 और 146 किलो भार उठाया. श्रीलंकाई वेटलिफ्टर चतुरंगा जयसूर्या पांचवें स्थान पर रहे. बता दें कि भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में खबर लिखने तक 5 मेडल मिले हैं और पांचों में मेडल वेटलिफ्टिंग में मिले हैं.

 

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)