उत्तराखंड राज्य में जगदीश बकरोला जैसे गायक कब उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय होंगे

 

उत्तराखंड बने दो दशक से लम्बा समय हो चला । इतने सांस्कृतिक आयोजन और सम्मान होते है संस्कृति के नाम पर कभी जगदीश बकरोला नाम नही सुनाई देता आखिर जगदीश बकरोला जैसे गायक कब सम्मानित होंगे । उत्तराखण्ड गढ़वाली गीत यात्रा में जगदीश बकरोला वो नाम रहा गीत संगीत के ऑडियो रिकॉर्ड में जिसको गढवाली गीत संगीत का आधार स्तम्भ गायकों में एक बड़ा नाम। जिनके सबसे अधिक ऑडियो कैसेट गढवाली गीत में निकले । गढवाली लोक तालों को रिकॉर्डिंग स्टूडियो के अंदर स्थापित किया । उत्तराखण्ड के लोकगीतों को एक पहचान दिलाई अपनी गायिकी और संगीत से। एक गीतकार संगीतकार गायक और तालों का विशेषज्ञ आखिर जगदीश बकरोला के गाये रिकॉर्डस पर नई पीढ़ी रीमिक्स कर नॉनस्टॉप गाती चल रही है पर उस धरोहर गीतों के सामाजिक संस्थाएं और सरकारें भूल जाती हैं । देहरादून ऊपर या नीचे भी दुनिया है संस्कृति विभाग या भाषा संस्थानो या सरकारों को सोचना पड़ेगा कब उत्तराखण्ड राज्य में जगदीश बकरोला जैसे कलावन्त भी दिखेंगे।जगदीश बकरोला गीतों पर शोध और आकलन किया जाये तो आप पाएंगे बाजूबन्द , दूदाबुडी, राधाकंडी और पट्टदार शैली के लोकगीत और बेड़ा परम्परा के लोकगीतो को रिकॉर्ड और विस्तार देने वाला गायक जगदीश बकरोला एक तरह इन ठेट लोकगीतो प्रतिनिधि गायक है , जब भी दुनिया मे बेड़ा परम्परा के लोक गीतों अध्यन होगा तो तो जगदीश बकरोला गीत रिकॉर्ड में कहि लोकगीत रिसर्च करने वालो लोकगीत कहि शैली और लोक तालो पैर्टन मिलेगा ,लम्बे समय से लोक संगीत मे काम करने वाला रिदमिक गायक पहाड़ी किशोर कुमार गढ़ किशोर के नाम से लोकप्रिय जगदीश बकरोला जैसे नामों कब उत्तराखण्ड राज्य वही सम्मान मिलेगा जिसके हकदार ऐसे संस्कृतिकर्मी हैं , लोक संगीत का अलमोल हीरा धरोहर है गायक है जगदीश बकरोला ।जगदीश बकरोला उत्तराखण्ड लोकगायिकी के एक युग का नाम जिनके नाम सबसे अधिक एल्बम और पहाडी गाने रिकॉर्ड है , जगदीश बकरोला को सुनने एक अलग आनन्द होता उनकी भारी भरकम रिदमिक सुरीली आवाज जब गीत के भाव सिच्वेशन के साथ उनके गले भाव सुरों हाइ और कभी डाउन स्केल में गीत भाव के साथ जो आवाज अपने मुरखे खटको गाया है जगदीश बकरोला लोक गायन अपने शैली लोक गायन है , दिल्ली से लेकर उत्तराखण्ड राज्य में वर्ष भर सम्मान होता रहता है पर कभी जगदीश बकरोला नाम नही सुनाई देता आखिर जगदीश बकरोला उत्तराखंड राज्य के लिए सम्मान से गौरव का विषय कब बनेगा इन आयोजन कर्ताओं के बीच ।

आलेख : शैलेन्द्र जोशी

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)