आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 10वीं बार तिरंगा फहराया. इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया. 90 मिनट के इस भाषण में पीएम मोदी ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि अगले 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में होगा. पीएम मोदी ने लाल किला की प्राचीर से ऐलान किया कि वे अगले साल फिर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा का जिक्र कर वहां शांति बहाली की अपील की. पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण मुक्त भारत बनाने की भी अपील की. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा

हमने अलग आयुष मंत्रालय बनाया. आज योग और आयुष अलग परचम लहरा रही है. मत्स्य पालन हमारे कोटि कोटि मछुआरों का कल्याण भी हमारे मन में है. इसलिए हमने अलग मंत्रालय की रचना की. ताकि समाज के लोग पीछे रह गए, उन्हें भी साथ ले सकें. देश के कोने कोने में हमने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया. ताकि गरीब से गरीब की सुनवाई वहां हो. ताकि वह भी राष्ट्र के योगदान में हिस्सा दे सके. हमने सहकार्य से योगदान का रास्ता निभाया है. हम जब 2014 में आए थे, तब वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे. आज हम 5वीं अर्थव्यवस्था के नंबर पर पहुंच गए हैं. भ्रष्टाचार का राक्षस देश को दबोचे हुए थे. हमने ये सब बंद किया. मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई. गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने की योजना बनाई. आज देश का सामर्थ्य बढ़ रहा है. पाई पाई गरीब के लिए खर्च करने वाली सरकार हो, तो परिणाम क्या आता है, वो देखा जा सकता है. मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं.

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)