*हर्षल फाउंडेशन ने महिला आश्रम में स्वेटर और कंबल बांट बुजर्गो संग मनाई लोहड़ी*
*देहरादून।* हर्षल फाउंडेशन सदैव बुजुर्गो एवम् बच्चो के बारे में सोचता है। इसी सोच के साथ आज लोहड़ी के अवसर पर लक्ष्मण चौक स्थित महिला आश्रम में जाकर वहां रह रही बुजुर्ग महिलाओं को गर्म स्वेटर दिए एवं गाजर का हलवा खिलाया। सभी ने खूब आशीर्वाद दिए।
साथ ही वहा रह रही 70 बालिकाओं के लिए मूंगफली, रेवड़ी, गजक, पॉप कॉर्न, मिठाई, कॉपियां एवम 7 जींस दी। संस्था को 2700/ नगद दिए। संस्था द्वारा हर्षल फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर डॉ रमा गोयल, के एम अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, गुलशन सरीन, चारु अग्रवाल, दीपा प्रसाद, सोनिका पाहवा एवम् सुमन जैन उपस्थित थे।

