*हेमकुण्ट साहिब जी के कपाट खोलने की तैयारी को लेकर उत्तराखण्ड सरकार से की वार्ता*

*देहरादून ।* उत्तराखण्ड राज्य के पांचवें धाम श्री हेमकुण्ट साहिब जी के कपाट खोलने एवं यात्रा 2023 की तैयारियों के संबंध में गुरूद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा जी ने उत्तराखण्ड सरकार के मुख्य सचिव डॉ० एस. एस. संधु जी से मुलाकात की। वार्ता में निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से गुरूद्वारा ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष श्री हेमकुण्ट साहिब जी की यात्रा, शनिवार दिनांक 20 मई 2023 से प्रारंभ कर दी जाएगी।

प्रतिवर्ष श्री हेमकुण्ट साहिब में बर्फ जो कि अधिक मात्रा में होती है उसको हटाने की सेवा भारतीय सेना के जवान करते हैं। इस वर्ष दिनांक 20 अप्रैल 2023 को भारतीय सेना के जवान यात्रा मार्गों से बर्फ हटाने हेतु घांघरिया के लिये प्रस्थान करेंगें। श्री हेमकुण्ट साहिब की पावन यात्रा एवं गुरू महाराज के सम्मुख मत्था टेकने के लिये प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रृद्धालु आते हैं। संगतों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए गुरूद्वारा ट्रस्ट के मुख्य पड़ावों में विश्राम हेतु कमरों व हॉल इत्यादि का भी निर्माण किया गया है। इसके अलावा श्रृद्धालुओं की अन्य सुख-सुविधाओं जैसे कि लंगर पानी, डॉक्टरी सहायता आदि का भी विशेष ध्यान रखते हुए ट्रस्ट द्वारा यात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण की जा चुकी है ।।

गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, यात्रा प्रबंधन के शेष बचे कार्यों में जुट हुआ है। यात्रा पर आने वाले श्रृद्धालुओं से ट्रस्ट द्वारा अपील है कि झूठी अफवाहों में न आयें, ट्रस्ट गुरुद्वारा से सम्पर्क करके यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त करें। सभी संगतें प्रसन्नतापूर्वक व धार्मिक भावना के साथ श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा पर आयें व गुरू घर की खुशियां व आर्शीवाद प्राप्त करें ।

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा भी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि प्रशासन एवं ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें एवं प्रेम पूर्वक व अनुशासित होकर अपनी यात्रा सुखद ढंग से पूर्ण करें।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)