*गवर्नमेंट पेन्शनर्स वैलफेयर संगठन आम सभा का हुआ आयोजन*

*देहरादून ।* गवर्नमेंट पेन्शनर्स वैलफेयर संगठन देहरादून की आम सभा पीडब्लु०डी० के निनिस्ट्रियल संघ भवन में सम्पन्न हुई, अध्यक्षता चौधरी ओमवीर सिंह ने तथा संचालन दीपचन्द्र शर्मा द्वारा किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने गोल्डन कार्ड योजना के अन्तर्गत केशलेस ओ०पी०डी०, शासन से पेंशनरों को गोल्डन कार्ड योजना में शामिल होने के लिये पुन विकल्प भरने का अवसर दिये जाने, कर्मचारियों की अपेक्षा पेंशनर से 50 प्रतिशत योगदान लिये जाने की पुरजोर माँग की, राज्य में सभी प्राईवेट हास्पिटल को अनिवार्य रूप से योजना में शामिल किये जाने की माँग की। वक्ताओं में चौधरी ओमवीर सिंह ठाकुर शेर सिंह सुशील त्यागी, अनिल पैनयुली महीधर सिंह तोमर, आर०पी०एस० रावत, दिनेश जोशी, टी०डी० तेलग, ऋषिपाल सिंह, हेमेन्द्र सिंह रौतेला, चन्द्रभान सिंह, विजेन्द्र कुमार, गोपाल सती, पी०सी० सुन्दरियाल, डा० वी०क० रतूड़ी, के०एस० नेगी आदि शामिल थे, इस अवसर पर संगठन की जनपदीय कार्यकरणी का पुर्नगठन चुनाव अधिकारी आर०पी०एस० रावत, पूर्व उपनिदेशक कृषि व महिधर सिंह तोमर पूर्व मुख्य कृषिधिकरी की देखरेख में किया गया।

संरक्षक महिधर सिंह तोमर मुख्य सलाहकार ठाकुर शेर सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, उपाध्यक्ष पी०डी० सॅलग, महामंत्री दीप चन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल पैन्यूली, ऑडिटर डा० वी०के० रतूड़ी सहित कार्यकारणी के सदस्य हेमेन्द्र रेतीला, नन्द किशोर त्रिपाठी, विजेन्द्र कुमार, जे०एन० यादव, पी०पी० सुन्दरियाल, चन्द्रमान मुलतानी, के०एस० नेगी, जे० एम० अरोड़ा, सुशील त्यागी, ऋषिपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह राणा, गोपाल दत्त सती, चौधरी यशपाल सिंह, रणबीर सिंह सदस्य निर्वाचित हुये।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)