फेसबुक रील बनाकर हर माह करें 26 लाख की कमाई, जानिए कैसे?

फेसबुक रील्स को दुनियाभर के करीब 150 देशों में लॉन्च कर दिया गया है। फेसबुक रील को एंड्राइड और iOS दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। फेसबुक रील्स की टक्कर टिक-टॉक से मानी जा रही है।

Facebook Reels की ग्लोबल लॉन्चिंग हो गई है। शार्ट वीडियो फीचर फेसबुक रील की मौजूदगी दुनियाभर के करीब 150 देशों में हो गई है। फेसबुक रील्स को एंड्राइड और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। फेसुबक रील सबसे पहले साल 2020 में Tiktok की टक्कर में लॉन्च किया गया था। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक रील क्रिएटर्स को कमाई का मौका देगी। इसके लिए जल्द फेसबुक की तरफ से नया फीचर पेश किया जाएगा।

कितनी होगी कमाई

मेटा की तरफ से फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए Reels Play प्रोग्राम शुरू किया गया है। जो यूजर्स को रील शेयर कर कमाई का मौका देता है। फेसबुक की तरफ से रील्स बनाने वाले ऐसे यूजर्स को बोनस देगी, जिसकी रील्स पर 30 दिनों में कम से कम 1000 व्यूज होंगे।
मेटा ने कहा कि Reels Play बोनस प्रोग्राम कंपनी के 1 बिलियन डॉलर क्रिएटर्स निवेश का हिस्सा है।

इस प्रोग्राम के तहत क्रिएटर्स हर माह अधिकतम 35,000 डॉलर (करीब 2611,514) की कमाई कर पाएंगे। यह कमाई आपकी क्वॉलिफाइंग रील्ड के व्यूज पर निर्भर करेगा। कंपनी आने वाले दिनों में अपने प्रोग्राम का विस्तार करेगी। इस प्रोग्राम में रील बनाने वालों को रिवार्ड मिलेगा।
कैसे होगी कमाई

मेटा के मुताबिक फेसबुक रील के बीच में विज्ञापन दिखाए जाएंगे, जो बैनर्स और स्टीकर्स के फॉर्म में होंगे। साथ ही जल्द Reels में फुल स्क्रीन विज्ञापन जारी किए जाएंगे। इससे फेसबुक को कमाई होगी। इस कमाई का कुछ हिस्सा फेसबुक रील बनाने वालों को दिया जाएगा। कंपनी की मानें, तो जल्द ही फेसबुक के यूजर्स को भी Reels देखने को मिलेगा। ऐसा अनुमान है कि फेसबुक स्टोरीज की जगह फेसबुक रील को लॉन्च किया जा सकता है।

फेसबुक की तरफ से रील्स में कई तरह के अपडेट दिए जाएंगे। इसमें एडिटिंग, शेयरिंग के अलावा यूजर्स को वीडियो रीमिक्स करने का ऑप्शन दिया जाएगा। फेसबुक रील में 60 सेकेंड का शार्ट वीडियो बना पाएंगे। नए अपडेट के बाद रील यूजर्स को ड्राफ्ट ऑप्शन और ड्रॉफ्ट सेव बटन दिया जा सकता है। इसके अलावा वीडियो क्लिपिंग फीचर दिया जा सकता है। जिससे अलग-अलग फॉर्मेट में वीडियो पब्लिश करने में मदद मिलेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)