बालिका शिक्षा को समर्पित एक नाम डा. विद्या सिंह

 

 

सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में सेवा जारी

*डॉ विद्या सिंह ने अजयश्री फाउंडेशन के माध्यम से गरीब बालिका के शिक्षा हेतु किया दान**
*
*देहरादून।* डॉ विद्या सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग एम के पी कॉलेज ने एक गरीब बालिका निधि के शिक्षा एवं उज्वल भविष्य लिए अजयश्री फाउंडेशन के माध्यम से 5 हजार की धनराशि बालिका को प्रदान करी।

डॉ विद्या सिंह शिक्षा के साथ साहित्यिक गतिविधियों से जुड़ी रहती हैं। राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनारों में सहभागिता तथा आकाशवाणी, दूरदर्शन से कविता, कहानी, वार्ता का नियमित प्रसारण आदि कार्य प्रमुख हैं ।वो एक लेखिका भी हैं।। विद्या सिंह जी ने जीवन काफी यायावरी भी की है जिनमे उनकी प्रमुख पर्यटन यात्रा नेपाल, कम्बोडिया, वियतनाम, थाईलैण्ड, दुबई, मॉरिशस, स्विट्जरलैण्ड, बेल्जियम, हॉलैण्ड, फ्रांस, दुबई,।मिस्र, अमेरिका आदि देशों का भ्रमण किया है। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय समय समान्नित भी किया गया है। जिनमे प्रमुख हैं सम्मान ‘हिन्दी साहित्य समिति देहरादून‘ द्वारा हिन्दी साहित्य में योगदान के लिए सम्मानित। ‘द एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल क्लब्स‘ द्वारा बेस्ट टीचर पुरस्कार से सम्मानित। ‘नारायणी साहित्य अकादमी दिल्ली‘ द्वारा साहित्य में सृजनात्मक सहयोग के लिए सम्मानित। ‘सृजन सम्मान रायपुर, छत्तीसगढ़‘ के तत्त्वावधान में आयोजित सातवें अन्तर्राष्टीय हिन्दी सम्मेलन, कम्बोडिया में प्रमोद वर्मा सम्मान से सम्मानित तथा आधारशिला संस्था द्वारा मॉरिशस में ‘साहित्य गौरव‘ सम्मान से सम्मानित
28 अगस्त 2016 को हेमंत फाउंडेशन द्वारा दुबई में सम्मानित किया जा चुका है।साथ ही सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करती रहती हैं। आप बालिका शिक्षा के सर्वागींण विकास के लिए हमेशा तप्पर रहती हैं गुप्त तरीके से आप कुछ न कुछ दान कार्य करती रहती हैं। विश्विद्यालय की नौकरी के दौरान अपने सेवाकाल से ही आप सेवा काल से हीं बालिकाओं कि शिक्षा हेतु प्रयासरत हैं। डॉ विद्या सिंह के शोध-निर्देशनः-दस छात्रों द्वारा डी. फिल्. उपाधि प्राप्त है। विद्या सिंह के इस सामाजिक पहल की अजयश्री फाउंडेशन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दान कार्यक्रम के अवसर में डॉ विद्या सिंह के परिवारिक सदस्यों के अलावा दान प्राप्त करने वाली बालिका निधि की माता एवं अजयश्री फाउंडेशन के सदस्य मौजूद थे । इस अवसर मे अजयश्री फाउंडेशन की चेयरमैन विजयश्री वन्दिता ने डॉ विद्या सिंह का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)