दूरदर्शन बरेली के बिके उपकरण कबाड़ के भाव पिछले साल 412 केंद्र हुए थे बंद

कबाड़ के भाव बिकेंगे दूरदर्शन केंद्रों के कीमती उपकरण
देश के करोड़ों दिलों की धड़कन दूरदर्शन। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रसारण के लिए जर्मनी व जापान से उच्च क्षमता के ट्रांसमीटर व अन्य उपकरण मंगाए गए थे। अब ये ऐसे सभी उपकरण कबाड़ के भाव नीलाम किए जाएंगे। पिछले वर्ष 31 अक्टूबर को प्रसार भारती के देश में 412 केंद्र बंद होने के बाद उपकरणों व सामान की वेबसाइट पर अपलोड कर ई नीलामी होगी।

 

कबाड़ के भाव बिकेंगे दूरदर्शन केंद्रों के कीमती उपकरण

: देश के करोड़ों दिलों की धड़कन, दूरदर्शन। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रसारण के लिए जर्मनी व जापान से उच्च क्षमता के ट्रांसमीटर व अन्य उपकरण मंगाए गए थे। अब ये ऐसे सभी उपकरण कबाड़ के भाव नीलाम किए जाएंगे। पिछले वर्ष 31 अक्टूबर को प्रसार भारती के देश में 412 केंद्र बंद होने के बाद उपकरणों व सामान की वेबसाइट पर अपलोड कर ई नीलामी होगी।

दूरदर्शन महानिदेशालय ने बरेली दूरदर्शन केंद्र से भी रिले प्रसारण बंद कर दिया था। अब इसके स्थान पर दूरदर्शन के चैनल डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। बरेली में बनने वाले कार्यक्रम का प्रसारण लखनऊ दूरदर्शन से सप्ताह में दो दिन रात में आधा घंटे जारी रहेगा। बरेली दूरदर्शन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केएम श्रीवास्तव ने बताया कि अब बिना डिश छतरी के प्रसारण नहीं देखा जा सकेगा।

घाटे के कारण किया बंद

प्रसार भारती (भारत का लोक सेवा प्रसारक) ने जिन 410 केंद्रों से प्रसारण बंद किया, उनमें उत्तर प्रदेश के 27 रिले केंद्र शामिल थे। सरकार ने करीब तीन साल तक सर्वे कराने के बाद पाया कि कार्यक्रमों के दर्शकों की संख्या कम जबकि खर्च ज्यादा है।

औरंगाबाद से फ्लाइट में आया था जापानी ट्रांसमीटर

अधिकारी बताते हैं कि औरंगाबाद दूरदर्शन केंद्र में लगने वाला 10 केवी जापानी टेक्नोलाजी का ट्रांसमीटर वर्ष 2019 में बरेली को हस्तांतरित किया गया था। जिसे हवाई जहाज से बरेली के त्रिशूल हवाई जहाज पर लाया गया था। जोकि शुरू होने से पहले ही कबाड़ के भाव नीलाम किया जाएगा। यह केंद्र 16 जनवरी 1993 को शुरू हुआ था।

15 कार्यरत कर्मचारियों को तबादले का इंतजार

स्थानीय दूरदर्शन केंद्र में सहायक अभियंता, वरिष्ठ अभियांत्रिक सहायक, एक टेक्नीशियन समेत 15 अधिकारी, कर्मचारी तैनात हैं। केंद्र बंद होने के बाद इन्हें स्थानांतरण या अन्य केंद्र में समायोजित करने की प्रक्रिया चल रही है। अभियंताओं के मुताबिक, मार्च के अंत तक कर्मियों की तबादला सूची जारी हो जाएगी।

दूरदर्शन केंद्र में स्थापित उपकरणों की मांगी गई सूची

प्रसार भारती, नई दिल्ली ने बंद हो चुके केंद्रों में उपकरणों व फर्नीचर आदि की सूची तलब की है। स्थानीय अभियंताओं ने लगभग 150 से अधिक सामग्री की सूची महानिदेशक प्रसार भारती को भेजी है। इसमें अलग-अलग क्षमता के ट्रांसमीटर, जीसीएल टीवी, डिश एंटीना, स्विच गेयर, आटोमेटिक वोल्टेज रेग्यूलेटर, जेनरेटर, कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर समेत अन्य चीजें शामिल हैं। भेजी गई सूची को प्रसार भारती की वेबसाइट पर अपलोड कर आनलाइन इसकी ई-नीलामी होगी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)