मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि हम सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के अंदर लोगों के आवागमन को सुविधाजनक व आसान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हवाई सेवा क्षेत्र सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। इसके पूर्व हम देहरादून से पिथौरागढ़ तथा पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू करने के साथ ही हल्द्वानी से चम्पावत, मुनस्यारी तथा पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवाओं का शुभारम्भ कर चुके हैं।

इस दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव श्री सचिन कुर्बे, अपर सचिव  सी. रवि शंकर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा दयानन्द सरस्वती, हरीश कोठरी सहित सम्बंधित पदाधिकारी तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)