उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के संचालन और मेलों के आयोजन व्यवस्था के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने अपनी संस्तुति आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी।

इस दौरान समिति द्वारा प्रदेश में संचालित हो रही समस्त यात्राओं के भविष्य में सुचारू और निर्बाध रूप से संचालन के लिए और राज्य में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर होने वाली यात्राओं को सुगम बनाने के लिए अपनी संस्तुति दी गई।

अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों में सचिव सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ए0पी0 अंशुमन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल मण्डल  के0एस0 नगन्याल शामिल थे।

इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)