बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा: सभी जिलों को एक माह में लक्ष्य तय करने के निर्देश

**25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा: सभी जिलों को एक माह में लक्ष्य तय करने के निर्देश**

**देहरादून:** मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में “25 बिंदु कार्यक्रम 2025-26” की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक जनपद के सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी जनपद अगले एक महीने के भीतर अपने लक्ष्य तय कर पोर्टल पर अपडेट करें। साथ ही, प्रत्येक जिले की अलग-अलग समस्याओं और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए फोकस एरिया निर्धारित कर लक्ष्य तय किए जाएं।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सचिव, विभागाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अपने-अपने लक्ष्यों के अनुसार कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम की समीक्षा प्रत्येक माह की जाएगी।

उन्होंने वन विभाग से संबंधित लक्ष्यों को सभी जनपदों में लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही जिन जनपदों में ईको टूरिज्म योजनाएं संचालित नहीं हैं, वहां भी इन्हें शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YOUTUBE
INSTAGRAM