राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर देहरादून में विचार गोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर देहरादून में विचार गोष्ठी आयोजित

देहरादून। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा राजपुर रोड स्थित हुडको सभागार में “लोकतंत्र में जनसंपर्क का महत्व” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चैप्टर के अध्यक्ष एवं उपनिदेशक रवि बिजारनिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनसंपर्क सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि प्रभावी जनसंपर्क संवाद को स्थापित करता है और यही संवाद विश्वास निर्माण का आधार बनता है, जो समाज में आशाओं को साकार करने में सहायक होता है।

हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि जनसंपर्क केवल शासन-प्रशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार और समाज के स्तर पर भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ते संचार माध्यमों के बीच जिम्मेदार संवाद की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

चैप्टर के सचिव अनिल सती ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए PRSI की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सदस्य मनीता हरि ने फेक न्यूज़ और डीप फेक जैसी समकालीन चुनौतियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने जनसंपर्क के सकारात्मक, प्रामाणिक और प्रभावी स्वरूप को रेखांकित करते हुए इसे संस्थागत के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी राष्ट्र एवं समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम बताया। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजीव कंडवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राकेश डोभाल, प्रियांक वशिष्ठ, सुशील कुमार, मनोज सती, रितिक, वैभव गोयल, विमल डबराल, दिनेश कुमार, दीपक शर्मा, संजय पांडेय एवं पुष्कर नेगी सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YOUTUBE
INSTAGRAM