टिहरी लेक फेस्टिवल का भव्य आगाज़, टिहरी को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब बनाने पर जोर

नई टिहरी। पर्यटन, साहसिक खेल, पर्यावरण और संस्कृति के संदेश के साथ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि टिहरी लेक आने वाले समय में देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगी। इस अवसर पर उन्होंने कोटी कॉलोनी–नई टिहरी रोपवे के निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिकता और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम है। यहां की नदियां, पर्वत, झीलें और परंपराएं विश्वभर के लोगों को आकर्षित करती रही हैं। टिहरी झील के किनारे आयोजित यह महोत्सव पर्यटन, खेल और स्थानीय संस्कृति को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसी टिहरी झील प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ साहसिक खेलों के लिए तेजी से उभरता केंद्र बन रही है। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की जल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है और उत्तराखंड को वैश्विक खेल मानचित्र पर नई पहचान मिल रही है।

धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य टिहरी को वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बनाना है। इसके लिए झील में कयाकिंग, कैनोइंग, जेट-स्की, पैरा-सेलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और उनके मार्गदर्शन में राज्य में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टिहरी में वर्तमान में 400 से अधिक युवा पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कोटी-डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। यह मार्ग Asian Development Bank की सहायता से बनाया जाएगा, जिसकी लागत करीब 318 करोड़ रुपये है और इसकी लंबाई लगभग 15 किलोमीटर होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह , विधायक किशोर उपाध्याय , विक्रम सिंह नेगी , विनोद कंडारी , शक्ति लाल शाह , पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी , , जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण,, जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल , नई टिहरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और चंबा नगर पालिका की अध्यक्ष शोभनी धनोला सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने देवडोलियों से आशीर्वाद भी लिया।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)