देहरादून के परेड ग्राउंड में आज “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण जागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन स्पोट् र्स ॲथोरिटी ऑफ इंडिया, युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार समेत अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया। इस आयोजन में 1000 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया, जिनमें स्कूली छात्र, युवा, पेशेवर, वरिष्ठ नागरिक तथा फिटनेस प्रेमी शामिल रहे।

कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित खिलाड़ियों और फिटनेस आइकन की प्रेरक उपस्थिति रही, जिनमें भारतीय बॉक्सिंग की उभरती हुई हैवीवेट खिलाड़ी नूपुर श्योराण, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी गोलकीपर एवं कोच योगिता बाली, ओलंपियन रेस वॉकर मनीष सिंह रावत, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी तथा तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित पर्वतारोही ताशी मलिक शामिल रहे। खिलाड़ियों ने प्रतिभागियों के साथ संवाद कर नियमित फिटनेस और अनुशासन के महत्व पर बल दिया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “चाहे व्यक्ति खिलाड़ी हो या नहीं, उसमें खेल भावना अवश्य होनी चाहिए। यही भावना जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है।” कोश्यारी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से सीख लें, जिन्होंने फिटनेस और अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया है।

“फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” पहल की शुरुआत दिसंबर 2024 में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा की गई थी, जो आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। देशभर में अब तक 2.5 लाख से अधिक स्थानों पर लगभग 25 लाख नागरिक इस पहल से जुड़ चुके हैं। यह अभियान #FightObesity और #PollutionKaSolution जैसे महत्वपूर्ण विषयों को संबोधित करते हुए नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए प्रेरित करता है।

प्रतिभागियों ने साइकिलिंग के साथ-साथ योग सत्र, वार्म-अप ड्रिल और सामुदायिक संवाद में भाग लिया, जिससे यह आयोजन एक समग्र स्वास्थ्य उत्सव बन गया।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)