मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में National Clean Air Programme (NCAP) की संचालन समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न हुयी। इस दौरान उन्होंने नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश एवं काशीपुर के वायु गुणवत्ता सुधार कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सभी सम्बन्धित विभागों एवं एजेन्सियों द्वारा गम्भीरता से कार्य किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने NCAP द्वारा स्वीकृत कार्ययोजना और प्रत्येक गतिविधि की Time line प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में वायु प्रदूषण के सभी घटकों पर कार्य करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि शहर स्तरीय समितियों और राज्य स्तरीय समिति की निर्धारित समय पर बैठकें आयोजित कराते हुए कार्ययोजना का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ ही परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास विभाग आदि को अपने स्तर पर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने आमजन में जागरूकता के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जाने की बात कही। साथ ही, वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के उपाय के साथ ही वातावरण में प्रदूषण की सही जानकारी उपलब्ध कराना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन तक शहर के वायु प्रदूषण की जानकारी विभिन्न स्थानों पर Digital Display में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव सी. रविशंकर, सदस्य सचिव UKPCB डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं MNA नगर निगम देहरादून नमामि बंसल सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)