मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में अधिकारियों के साथ पीएम स्कूलों की समीक्षा करी। इस दौरान सीएस ने पीएम स्कूलों में कम्प्यूटर लैब एवं पुस्तकालयों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक माह में कम्प्यूटर लैब स्थापित करने के साथ ही पुस्तकालयों हेतु शीघ्र बजट आवंटित किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि 32 पीएम स्कूलों में एकीकृत विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना में भी तेजी लायी जाए। जिनका बजट जारी किया जाना है, उनका एक माह के भीतर बजट जारी कराया जाए। उन्होंने कहा कि Tinkering Lab शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के लिए IIT कानपुर से लगातार संवाद कर निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण कराया जाए। उन्होंने सभी पीएम श्री स्कूलों में खेल मैदान उपलब्ध कराने पर भी शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर बताया गया कि प्रदेश में 226 विद्यालयों को पीएम विद्यालयों के रूप में चुना गया है। इसमें 34 प्राथमिक एवं 192 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके साथ ही 15 और अन्य विद्यालयों को भी स्वीकृति मिली है। पीएम के 22 Components में से 16 को 100 प्रतिशत लागू कर लिया गया है। बाकि 06 Components का कार्य विभिन्न चरणों में गतिमान है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)