Oplus_131072

उत्तराखण्ड में पक्षी विविधता के दस्तावेजीकरण एवं संरक्षण के उद्देश्य से द्वितीय Uttarakhand Bird Count (UBC 2025) का आयोजन 15 एवं 16 नवम्बर 2025 को किया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय पक्षीप्रेमियों, सामुदायिक समूहों, शैक्षणिक संस्थानों, प्रकृति मार्गदर्शकों, उत्तराखण्ड वन विभाग तथा उत्तराखण्ड राज्य जैव विविधता बोर्ड के समन्वित सहयोग से संपन्न होगा।

Oplus_131072

UBC 2025 का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जो राज्य की समृद्ध प्राकृतिक धरोहर के प्रति जन-जागरूकता को प्रोत्साहित करने का एक उपयुक्त अवसर है।

विगत वर्ष आयोजित प्रथम राज्यव्यापी पक्षी गणना (2024) के दौरान प्रतिभागियों द्वारा राज्य में पायी जाने वाली 731 ज्ञात पक्षी प्रजातियों में से 399 प्रजातियों का प्रेक्षण एवं अभिलेखन किया गया था।

इस वर्ष के आयोजन में राज्य के सभी जनपदों में कुल 81 से अधिक समन्वित Birding सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 62 सार्वजनिक पक्षी अवलोकन भ्रमण तथा 19 स्थानीय, आमंत्रण-आधारित कार्यक्रम सम्मिलित हैं। कार्यक्रम का संचालन विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों जैसे चमोली, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र, मध्य हिमालय एवं शिवालिक की वनाच्छादित पर्वत श्रृंखलाओं तथा तराई-भाबर के मैदानी क्षेत्र में किया जाएगा।

UBC 2025 समावेशिता एवं सुगमता को भी प्राथमिकता देता है, इस हेतु दृष्टिबाधित एवं श्रवणबाधित पक्षीप्रेमियों द्वारा विशेष पक्षी अवलोकन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
इस वर्ष महिला प्रतिभागिता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, वे राज्यस्तरीय समन्वय एवं स्थानीय कार्यक्रमों के संचालन में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

अद्यतन कार्यक्रम विवरण, आयोजन स्थलों की जानकारी एवं सहभागिता हेतु लिंक वेबसाइट https://birdcount.in/event/uttarakhand-bird-count/ पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे अपनी पक्षी प्रेक्षण चेकलिस्ट दिनांक 23 नवम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)