सचिव स्वास्थ्य एवं प्रभारी सचिव यात्रा डाॅ. आर राजेश कुमार ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चारधाम में जो भी श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार का उद्देश्य है। सिरोबगड़ से सोनप्रयाग तक विभिन्न यात्रा पडावों का सड़क मार्ग से निरीक्षण करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए कि जो क्षेत्र स्लाइडिंग जोन हैं उनमें जेसीबी मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा यात्रा मार्ग बाधित होने पर उसे तत्काल आवाजाही हेतु सुचारू किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के निरंतर आने के कारण जगह-जगह स्थानों पर जाम की स्थिति बनी हुई है इसके लिए उन्होंने केदारनाथ यात्रा पड़ाव सीतापुर, सोनप्रयाग आदि स्थानों में पार्किंग फुल होने पर यातायात को पीछे ही रोका जाए ताकि जाम की स्थिति न होने पाए। उन्होंने अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा को निर्देश दिए कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों से ओवर रेटिंग न हो इसके लिए सभी दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट व ढाबों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए एवं खाद्य सामग्री में गुणवत्ता की निरंतर चेकिंग की जाए। प्रभारी सचिव ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी घोड़े-खच्चर के साथ किसी भी प्रकार से कोई पशु-क्रूरता न हो तथा किसी भी दशा में घोड़े-खच्चरों से डबल चक्कर न लगाए जाएं। इस दौरान उन्होंने शौचालय एवं यात्रा मार्ग में नियमित सफाई व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को पेयजल की कोई समस्या न हो इसके लिए संबंधित विभाग गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल विद्युत लाइन के फाॅल्ट की मरम्मत कार्य शीघ्रता से करते हुए विद्युत आपूर्ति त्वरित सुचारू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नोडल अधिकारी हेली को निर्देश दिए कि किसी भी यात्री के साथ कोई धोखाधड़ी एवं जालसाजी न हो इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए एवं किसी भी दशा में ओवर रेटिंग श्रद्धालुओं से न हो इसकी निरंतर निगरानी रखी जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने विभिन्न विभागों द्वारा यात्रा के लिए की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। उन्होंने सचिव को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित विभागों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. अमित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, उपायुक्त खाद्य गढ़वाल आरएस रावत, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)