राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया राजभवन नैनीताल स्थापना के 125 वर्ष पर मुख्य द्वार का शिलान्यास

नैनीताल, 4 नवम्बर:
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राजभवन नैनीताल स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राजभवन के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) भी उपस्थित रहे।

राजभवन नैनीताल उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, प्रशासनिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विगत 125 वर्षों से अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। ब्रिटिश कालीन स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना यह भवन आज भी अपने प्राकृतिक सौंदर्य, विरासत और स्थापत्य वैभव के लिए प्रसिद्ध है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, तथा अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित यह आयोजन न केवल प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि राज्य के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास और विकास यात्रा का भी द्योतक है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)